सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसके लिए देश भर के कई हिस्सों से कई क्रांतिकारीयों ने अपना बलिदान दिया है, और इसी बलिदान की वजह से देशवासियों को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली|आज हम एक ऐसे ही नायक से आपका परिचय करवा रहे हैं, जिन्होंने भारत देश को स्वतंत्रत कराने में अपना योगदान दिया|इस स्वतंत्रता सेनानी में 106 साल की उम्र में भी युवाओं जैसा जोश दिखता है| 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को समाज सेवी सुनील शर्मा ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और अमित प्रकाश ने उनको देखकर उनकी मूर्ति बनाई|106 वर्षीय बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी गजाधवर यादव की मूर्ति गोल्ड मेडलिस्ट प्राप्त आर्टिस्ट अमित प्रकाश शाह द्वारा बनाई गई।




