गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
रानीश्वर(दुमका)
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू के आदेश पर मनरेगा के बीपीओ गौरव कुमार ने गुरुवार को लैम्पस शाखा में सहायक प्रबंधको एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध लगाये गये आरोप की जांच की हैं ।किसानों ने धान क्रय में नियम विरुद्ध वजन में गड़बड़ी ,वजन कर रसीद नहीं देने ,एवं एक क्विंटल धान में दस किलो कटौती करने का आरोप लगाया हैं ।साथ ही किसानों ने मामले की जांच नहीं होने तक लैम्पस को धान देने पर रोक लगा दिया हैं । गुरुवार को बीपीओ ने शिकायत कर्ता किसानों के साथ मिलकर मामले की जांच की हैं|मौके पर किसान प्रतिनिधि कार्तिक घोष, भव सिंधु घोष, धूर्जटी महंत ,कानाई पाल, चंदन चटर्जी ,पांचू देव राउत, दीनबंधु दास, बिबेक घोष ,जयदेव गोराई , बिमान सिंह ,नंद दुलाल लायेक ,श्यामल मंडल,पाटजोड़ के मुखिया मजनू मरांडी एवं अन्य किसान मौजूद थे ।बीपीओ ने बताया हैं कि जांच कर रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक करवाई हेतु उपलब्ध करा दी जायेगी| किसान विवेक ने बताया कि मामले की जांच होने के बाद ही किसान लैम्पस शाखा को धान बेचेंगे।




