शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से नव विवाहित पति-पत्नी का फंदे से लटकता शव बरामद!

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जाम कादर गांव के एक घर से पुलिस में बुधवार की देर रात फंदे से लटकती हुई पति पत्नी की लाश बरामद की हैं|परिजन के बयान पर मामला दर्ज करते हुए शिकारीपाड़ा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को दुमका भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि उन्हें जाम कादर गांव के ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से सूचना मिली कि पिंटू मंडल के घर में पति पत्नी की लाश लटक रही है|सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के ग्राम धुलाउडी थाना दमकल जिला मुर्शिदाबाद के शफीउल शेख एवं उसकी पत्नी पोरोलाबीबी की लाश लटक रही है|सूचना पर पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर दोनों पति पत्नी की लाश को बरामद किया गया तथा वहां से एक छोटे मिनी ट्रक पर लदा सामान भी थाना लाया जो मृतक का था| मृतक लगभग 2 वर्ष से यहां रह कर गांव में फेरी लगाकर सामान बेचा करता था| हाल ही में लगभग 4 माह पूर्व उसका प्रेम विवाह पोरोला बीवी के साथ हुआ था| मृतक शफीउल की उम्र 25 वर्ष और उसकी पत्नी की उम्र 24 वर्ष है |मंगलवार की शाम सफीउल ने अपनी मां को फोन करके बताया कि हम दोनों पति-पत्नी मरने जा रहे हैं| मरने के बाद दोनों की लाश एक ही कब्र में दे देना| मेरे पेंट में गाड़ी की चाबी है उससे बोल देना ले लेगा| उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा| परिजनों को शक हुआ तो खोजते हुए बुधवार को जाम कादर पहुंचे तो देखा कि दोनों का शव घर के अंदर लटक रहा है| उसके बाद थाना को सूचना दिया| तत्पश्चात लाश को बरामद किया गया |पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment