शंखनाद संवाददाता
आत्म निर्भर की ओर बनौता फुलवारिया गांव
उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय सभागार में बनौता फुलवारिया गांव के ग्रामीणों के साथ की बैठक
कोडरमा। जिला प्रशासन के द्वारा कोडरमा जिला में कुछ गांवों को चिन्हित करते हुए स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य किया गया है। इस हेतु जिला प्रशासन ने पहल शुरु की है। कोडरमा प्रखंड के बनौता फुलवरिया को आत्म निर्भर गांव के रुप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। इसको लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बनौता फुलवरिया गांव के ग्रामीणों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक किये। उन्होंने गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक एवं एकजुट होकर कार्य करने की अपील किये। उन्होंने कृषि कार्यो, सोखता मरम्मति के साथ-साथ पार्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण करना, नियमित रुप से साफ-सफाई के क्षेत्र में श्रमदान कर गांव में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किये।




