प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने किराना दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट कांड समेत दो फाइनेंस कर्मी लूट कांड का किया उद्घाटन
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय पुलिस ने किराना दुकान में हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट कांड समेत दो फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार के पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से ₹20000 नगद बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंझौल ओ पी के मंझौल बाजार में गणेश किराना स्टोर से 16 जनवरी की शाम हथियार के बल पर ₹75000 लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया था। उसी के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। बदमाशों के द्वारा 2 जनवरी को गढ़पुरा थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्म से 91 हजार फिर इसी थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को भी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 56 हजार रुपए लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार को मंझौल डीएसपी और बखरी डीएसपी के नेतृत्व में बनाए गए टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर पहले से भी लूट, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं दोनों बदमाश हाल ही में जेल से बाहर आया था उसके बाद यह लगातार जनवरी में अब तक तीन लूट की घटना को अंजाम दिया था इसकी गिरफ्तारी से लूट की घटनाओं में कमी आएगी। टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




