मछली के साथ लाई जा रही शराब जब्त,दो धराये!

SHARE:

लखीसराय से संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

एक तरफ जहां बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत चरम पर है,तो दूसरी तरफ शराब कारोबारी शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं।ताजा मामला लखीसराय का है।जहां झारखंड के गिरीडीह से बिहार के जमुई जिला होते हुए टाटा 407 पर मछली कार्टन के अंदर छुपाकर लखीसराय लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को तेतरहाट पुलिस ने नोनगढ़ चेक पोस्ट के समीप से जब्त किया है।तेतरहाट पुलिस ने नोनगढ़ चेक पोस्ट से टाटा -407 पर मछली के केरैट के अंदर लगभग 100 कार्टन में कुल 2400 सौ विदेशी शराब की बोतल के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।दोनो धंधेबाज संतोष मंडल और राजू पंडित झारखंड के गिरिडीह जिले के ताराहाट थाना का रहने वाला है।वहीं बरामद शराब की कीमत लाखो का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर कारोबारियों की तलाश मे जूटी है।
V.O – 1 एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि तेतरहाट थाना पुलिस ने नोनगढ चेकपोस्ट पर सघन वाहन अभियान चला रही थी।चेकिंग अभियान के दौरान झारखंड के तरफ से आ रही टाटा 407 की जब तलाशी ली तो मछली के अंदर कैरेट मे रखी एक सौ कार्टन विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।साथ ही कई कैरैट मछली भी बरामद किया है।फिलहाल गिरफ्तार दोनो कारोबारी से पूछताछ कर अन्य कारोबारियों की जानकारी इकट्ठा कर रही है।एसडीपीओ रंजन कुमार ने आगे बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाते रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment