नालंदा:- छोटी पहाड़ी के लोगों ने शराब से किया तौबा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में जहरीली शराब कांड के बाद लगातार जन नेताओं का दौरा जारी है इसी कड़ी में नालंदा जिला पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा बुधवार को छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब कांड में मृतकों के आश्रितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान सभी मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच ₹5000 का आर्थिक मदद और खाने पीने का सामान मुहैया कराया गया। वही शराबकांड के बाद छोटी पहाड़ी के स्थानीय लोगों ने शराब नहीं पीने और ना ही बेचने का संकल्प लिया। छोटी पहाड़ी के स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान ने कहा कि अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ता। हम शुरू से ही इस इलाके में शराब बेचने वालों को घर घर जाकर शराब बेचने से मना किया। नहीं मानने का यह प्रतिफल है की इस इलाके में इतनी बड़ी घटना घटी है जिसमें 13 लोग मौत के आगोश में समा चुके हैं। वहीं मृतक के आश्रित सुनील कुमार ने कहा कि स्थानीय नेता मंत्री प्रशासन सभी को पता है कि छोटी पहाड़ी इलाके में खुलेआम शराब का धंधा किया जाता है मगर सब पैसे पर बिके हुए हैं। जिसके कारण इलाके में तेरह लोगो की जान जहरीली शराब पीने से चली गई। अभी वक्त है कि इस इलाके के लोग ना तो शराब किसी को पीने दे और ना ही किसी को शराब बेचने दे।

बाइट।सुनील मृतक के आश्रित
बाइट।संजय पासवान वार्ड प्रतिनिधि सदस्य

ऋषिकेष संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें