नाबालिग का हत्यारा गिरफ्तार,भेजा गया जेल!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

2021 अक्टूबर से लापता नाबालिग की हत्या कर शव को फरक्का बैराज में फेंक दिया था

साहिबगंज

पिछले वर्ष के अक्टूबर माह से लापता एक नाबालिग बच्ची का पता अब चल गया है, हालंकि इसमें काफी देरी हो गई और अब वो बच्ची इस दुनिया में नही है| क्योंकि उसको ले कर फरार होने वाले युवक रहमान अंसारी ने उसे मार कर फरक्का बैराज में फेंक दिया था। बता दें की मामले को ले कर बच्ची के पिता ने पिछले महीने की 16 तारीख को तिनपहाड़ थाने में आवेदन दे कर बताया था कि उनकी 13 साल की बच्ची पिछले डेढ़ महीने से घर से लापता है, साथ ही उसके पिता ने मामले को ले कर रहमान अंसारी पर अपना शक जाहिर करते हुए बताया था कि आरोपी ने उनकी बच्ची को कहीं छुपा रखा है, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए मामले का उद्भेदन किया गया|मामले के आरोपी रहमान अंसारी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हुए बताया कि वह बच्ची को अक्टूबर महीने की 31 तारीख को अपने साथ ले कर ट्रेन से फरक्का चला गया था, और वहीं उसकी हत्या कर फरक्का बैराज में उसके शव को फेंक दिया|उसने यह भी बताया कि घर से भागने के लिए बच्ची ने ही उसे विवश किया था, तथा ऐसा नही करने पर उसे बच्ची ने झूठे मामले में फसाने की धमकी दी थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें