कोसी नदी घाट पर छठ पूजा घाट बनाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ एक परिवार की छठ पूजा की खुशियां मातम तब्दील हो गई. दरअशल छठ घाट बनाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के करहारा कोसी नदी घाट की है. मृतक युवक का नाम 18 वर्षीय हंसराज कुमार बताया जाता है जो करहरा गांव का रहने वाला था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक युवक हंसराज कुमार आज छठ घाट बनाने के लिए कोसी नदी किनारे करहरा घाट गया हुआ था. घाट बनाने के उपरांत वो नदी में स्नान करने गया जहाँ गहरे पानी मे डूब गया. घटना की सूचना मिलने के कई घँटों बाद पहुंची SDRF की टीम युवक के शव के तलास में जुटी हुई है. इधर मृतक युवक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस भी मामले छानबीन में जुटी हुई है.

बाइट – स्थानीय ग्रामीण.

Join us on: