रिपोर्ट :- रवि शंकर शर्मा!
इस वक्त की बड़ी खबर मोकामा से सामने आ रही है, जहाँ कुएँ से दो बच्चों का शव बरामद किया गया है, वहीं दो और शव होने की आशंका व्यक्त की जा रही है!
मामला मोकामा थानाक्षेत्र के बरहपुर गाँव का है, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कोमल मीणा, एसडीपीओ रामकृष्ण समेत कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और जाँच में जुट गई है!
ग्रामीणों के अनुसार 4 किशोर जो आपस में दोस्त थे और हमेशा साथ रहते थे, वे चारों सुबह के 7 बजे ही गाँव से बाहर खेत की तरफ गये थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, शाम चार बजे करीब खेत देखने गये किसी ग्रामीण किसान ने कुएँ में शव को देखा तथा पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की भीड़ कुएँ की ओर दौड़ पड़ी!
मौके पर आला पुलिस अधिकारी भी पहुँच गये, इसी क्रम में दो शव को बाहर निकाला गया, लेकिन दो और दोस्त का पता नहीं चला, आशंका व्यक्त की जा रही है की वो भी कुएँ में हो सकता है इसलिये कुएँ में तलाश जारी है!
मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को कुएँ में फेंकने का आरोप लगाया है!
जबकी दो अन्य किशोर के गायब रहने से मामला और अधिक रहस्यमयी हो गया है! फिलहाल जितनी मुँह उतनी बातें सामने आ रही है! वहीं मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है!



