पीएम मोदी के आगमन की तैयारी तेज, प्रदेश स्तरीय नेताओं ने की महत्वपूर्ण बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!

मोकामा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं, जिसे लेकर पार्टी नेताओं के द्वारा जिले जिले में जाकर समीक्षा बैठक की जा रही है! प्रधानमंत्री के आगमन की और स्वागत की भरपूर तैयारी की जा रही है! इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने मोकामा में एक महत्वपूर्ण बैठक की!
बताया जाता है कि, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली जिले के राजापाकड़ आ रहे हैं! जहां वे एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे! इस दौरान बिहार को हजारों करोड़ की नई सौगात भी देंगे! जिसके तहत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा राजा पाकड़ से ही किया जाना है! वर्चुअल मोड से होने वाले इस शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम, तथा रैली को संपन्न करने के उद्देश्य से, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, बाढ़ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता संजय कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुमार सोनी, भाजपा के जिला महामंत्री निलेश कुमार पवन, आदि के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों के साथ प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण बैठक की! और अनुमानित संख्या जुटाने पर वार्ता की! प्रभाकर मिश्रा के अनुसार इस रैली में ढाई से तीन लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जो प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे और उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचेंगे!

बाइट :- प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश मंत्री, भाजपा!

Join us on: