सरकार से नहीं मिला कोई सहयोग तो ग्रामीणों ने छठ घाट निर्माण के लिये उतार दिया पोकलेन और जेसीबी मशीन!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!

:- छठ घाटों के निर्माण में सरकार द्वारा कोई सहयोग नहीं मिलने के बावजूद ग्रामीणों ने अपने स्तर से छठ घाटों के निर्माण में जुटे हैँ! सरकार के दावे और वादे राजधानी तक ही सिमित नजर आ रहे हैँ, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसे देखते हुये ग्रामीणों ने छठ घाटों पर जेसीबी और पोकलेन मशीन उतार दिया और घाटों का निर्माण करा दिया, जिसके बाद बेरीकेडिंग भी कर दी गई!
छठ महापर्व के मद्देनजर बाढ़ अनुमंडल के दर्जनों घाट अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं! परंतु कई घाट ऐसे हैं जो कई दशक से काफी मशहूर और प्रसिद्ध रहे हैं,जहां कई गाँव पंचायत और जिलों के श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ समर्पित करने के लिए आते रहे हैं! जिसमें बख्तियारपुर का सीढ़ी घाट! बाढ़ का उमानाथ घाट! मोकामा का तपस्वी घाट! और हाथीदह का राजेंद्र सेतु गंगा घाट सबसे प्रमुख माना जाता है! जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ती है! उल्लेखनीय है कि छठ घाटों के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है, लेकिन सदियों से चली आ रही इस परंपरा को एक बार फिर ग्रामीणों ने ही अपने स्तर से कंधे पर उठा लिया और बड़ी-बड़ी पोकलेन और जेसीबी मशीन बुलाकर घाटों का निर्माण करवा लिया! मोकामा के औन्टा और हाथीदह के राजेंद्र सेतु गंगा घाट पर पोकलेन मशीनों के जरिए सुरक्षित घाटों का निर्माण करवा लिया गया है, साथ ही पानी के अंदर बैरिकेडिंग कर दी गई है! और 15 नवंबर को प्रथम यानी संध्या अर्घ से पूर्व सभी घाटों पर विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, इत्यादि की भी व्यवस्था करने में ग्रामीण अपने ही स्तर से लगे हुए हैं!
इसी दौरान आज घाटों का निरीक्षण करने ग्रामीण एसपी कोमल मीणा, बाढ़ की एसडीएम कृष्णा जोशी, बाढ़ के एसडीपीओ रामकृष्ण, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे,और दर्जनों घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया! अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षित घाटों का निर्माण कर ही अर्घ दिलवाएं, और सुरक्षित तरीके से त्योहार संपन्न करवाएं!

बाइट :- ग्रामीण!

Join us on: