प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय:-चेरियाबरियारपुर स्वतंत्र भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंचायती राज का सपना संजोया था. चूंकि भारत की अधिकांश आबादी गांवों में बास करती है. बापू का सपना था कि लोगों को गांव तक हर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय. वर्तमान में सरकार के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए कई नए आयामों को परवान चढ़ाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। परंतु जब पंचायती राज व्यवस्था में न्यायिक कुर्सी पर विराजमान लोगों की आड़ मे सरकारी कानून की धज्जियां उड़ाई जाने लगे. तो फिर उक्त व्यवस्था की हवा निकालने जैसा ही प्रतीत होता है. ऐसा ही कुछ मामला क्षेत्र के कुम्भी पंचायत मे सामने आया है. जहां बिहार सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत न्यायिक सरपंच की कुर्सी पर विराजमान रामबदन साह का पुत्र राजेश साह रंगे हाथ महुआ शराब चुलाते पुलिस के हत्थे चढ़ गया है बताया जाता है गुप्त सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। इस दौरान सरपंच पुत्र के साथ मामले में संलिप्त दो और लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया राजेश साथ के साथ-साथ रामफल सदा के पुत्र कारी सदा एवं जटहु सहनी के पुत्र मुकेश सहनी की भी गिरफ्तारी हुई है। सभी आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधित शराब अधिनयम के अंतर्गत चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या-09/2022 दर्ज किया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग खुलेआम कुर्सी की आड़ मे देश की कानून के साथ खिलवाड़ करने की बात कहते नहीं थक रहे हैं।




