दुमका:- शिकारीपाड़ा सीमा क्षेत्र से युवती की जली हुई लाश बरामद!

SHARE:

बसंत भालोटिया की रिपोर्ट

बड़ी खबर

शिकारीपाड़ा (दुमका)

आज बुधवार की दोपहर शिकारीपाड़ा काठीकुंड सीमा क्षेत्र के भोक्तांनडीह गांव से
20- 22 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई हैं|मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी हत्या कहीं और कर साक्ष्य मिटाने हेतु लाश को यहां लाकर जला दिया गया है| लाश को देखकर युवती की उम्र लगभग 20- 22 साल लग रही है|यह क्षेत्र काठीकुंड शिकारीपाड़ा सीमा क्षेत्र में पड़ता है|अवसर पर एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह,काठीकुंड के पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार, थाना प्रभारी श्यामल मंडल एवं दोनों थाना के पुलिस जवान मौजूद रहे|एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मामले की गहन छानबीन की जा रही है|

Join us on:

Leave a Comment