दो दिन से लापता बाढ़ के पंडारक निवासी शख्स का झाड़ी से शव बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ़ बाजार समिति के पास झाड़ी से मिला अधेड़ का शव, दो दिनों से लापता पंडारक निवासी के रूप में हुई पहचान, अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण

बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास झाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ी से शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन कुछ ही देर पहले मृतक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के शिवाला तर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय सिंह पिछले दो दिनों से लापता थे।
पहचान की खबर मिलते ही पंडारक और पैठानीचक के काफी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Join us on: