:- रवि शंकर अमित!
बख्तियारपुर विधायक अरूण कुमार साह की गाड़ी को कुछ उपद्रवी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वे देदौर इंजीनियरिंग कालेज के पास से गुजर रहे थे। ऑटो चालक रवाईच के समीप ऑटो स्टैंड बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसे लेकर ई-रिक्शा चालकों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। तभी बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार साह की गाड़ी वहां से गुजरी। प्रदर्शन में शामिल ऑटो चालकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जब तक बख्तियारपुर विधायक अपनी गाड़ी से बाहर निकलते, कुछ लोगों ने गाड़ी पर लगा नेम प्लेट तोड़ दिया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बख्तियारपुर विधायक ने ऑटो चालकों की समस्या को सुना और समाधान का भरोसा देकर निकल गए। बख्तियारपुर चौराहे पर ऑटो चालकों के कारण भीषण जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। इसके बाद बख्तियारपुर नगर परिषद ने गणेश चौक से एक किलोमीटर दूर रबाइच गांव में ऑटो स्टैंड बना दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री एक किलोमीटर तक अपना सामान ढोकर ऑटो स्टैंड तक जाते हैं, जिसे लेकर रोज ऑटो चालकों से झड़प होती रहती है।
बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों ने नए स्टैंड का विरोध किया और सड़क जाम कर दिया, चालकों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया, इसी दौरान बख्तियारपुर विधायक वहां पहुंचे थे जिनका चालकों के साथ बातचीत हो रही थी उसी दौरान किसी ने उनके गाड़ी का वोर्ड तोड़ दिया।




