:- रवि शंकर अमित!
:- पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दलिसमन चक गांव में एक विवाहिता की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका पुनम देवी के पति राकेश कुमार पर आरोप है कि उसने मामूली विवाद और प्रताड़ना के चलते अपनी पत्नी पूनम देवी की लाठी-डंडों व बेहरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति और उसके परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतका के मायके वालों ने बताया कि आरोपी पति राकेश कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ आए दिन मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। सोमवार की सुबह मृतका की छोटी बच्ची ने रोते हुए अपने ननिहाल फोन किया और जानकारी दी कि उसके पिता ने उसकी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
बच्ची की इस दिल दहला देने वाली सूचना को सुनते ही मायके वाले आनन-फानन में दलिस्मन चक स्थित अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां घर के सभी दरवाजे बंद थे और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो चुके थे। अंदर देखने पर पूनम देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय बाढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
मायके वालों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस फरार आरोपी पति राकेश कुमार और अन्य संलिप्त परिजनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
. बाइट :- परिजन




