रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
हाजीपुर- दियारा में शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, ड्रोन से हुई तलाशी में 12 से अधिक भट्टियां ध्वस्त, 2650 लीटर देसी शराब नष्ट
वैशाली के महनार दियारा इलाके में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर इंस्पेक्टर बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया।
टीम को देखते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने दियारा में चल रही एक दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया और मौके पर मिली 2650 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया।
उत्पाद इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि दियारा में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। भट्टी संचालकों की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी।



