बेगूसराय मोकामा सिक्स लेन रात से ही जाम, हजारों गाड़ियों की लगी कतार!

SHARE:

:- बेगूसराय एवं पटना ग्रामीण से रवि शंकर अमित की रिपोर्ट!

बेगूसराय मोकामा सिक्स लेन सेतु एवं NH पर रात से ही जाम लगा हुआ है, इस सेतु पर और सेतु के अप्रोच पथ समेत नेशनल हाइवे 31 और 31 A पर हजारों गाड़ियां लाइन में खड़ी है, किसी ने बताया कि बीती रात से ही खड़ा है! कोई बता रहा है 12 घंटे से खड़ा है! तो कोई 8 घंटे से खड़ा है!
दरअसल बीती रात बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में एनटीपीसी गेट के पास एक सीएनजी ऑटो में आग लग गई! आग लगने के कारण बीच सड़क पर चालक कूद कर भाग गया, जिससे जाम शुरू हुआ और उसी वक्त 1 घंटे का जाम लगा, ये घटना रात 11 बजे की बताई जाती है!
उसके बाद एक ट्रक में खराबी आ गई जिससे जाम की स्थिति और खराब हो गई!
वहीं गाड़ी चालकों में आपाधापी और पहले निकलने की होड़ में यह जाम और अधिक बढ़ता चला गया!
इस वजह से सिक्स लेन सेतु के साथ मोकामा और बेगूसराय के अप्रोच पथ समेत नेशनल हाइवे पर रात 11 बजे से ही कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा है!
वहीं इस जाम छुड़ाने में पटना के हाथीदह थाना और बेगूसराय के एफ सी आईं तथा चकिया थाना पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैँ!

Join us on:

और पढ़ें