माँ तारा चंडी धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों लोगों की लगी कतार!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार रवि!


खबर सासाराम से है जहां आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ ही नवरात्रि का महा अनुष्ठान शुरू हो गया है। ऐसे में सासाराम के प्राचीन ताराचंडी देवी स्थान पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।


सुबह से ही श्रद्धालु ताराचंडी देवी स्थान पर इकट्ठा हो रहे हैं तथा पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में शंखनाद हो रहे हैं तथा लोग कतार में खड़े होकर देवी की आराधना एवं दर्शन की प्रतीक्षा में हैं।


बता दें कि कैमूर पहाड़ी की गुफा में ताराचंडी देवी स्थान स्थित है, जहां आज नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। आने वाले 9 दिनों तक धीरे-धीरे आस्था का जन सैलाब बढ़ता जाएगा। ताराचंडी देवी स्थान के प्रति यहां के लोगों की गजब की आस्था है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे हृदय से देवी की आराधना करते हैं, उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती हैं।
मां यहां तारा अर्थात नेत्र रूप में अवस्थित हैं और यहां पूरी तथा हलवा का प्रसाद चढ़ता है। भक्त से लेकर पुजारी सभी देवी की आराधना में तल्लीन हैं।

Join us on:

और पढ़ें