पत्नी से हुए विवाद का खौफनाक अंत, सिपाही ने खुद को मार ली गोली, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – मृणाल गोस्वामी!

किशनगंज में डायल 112 में तैनात सिपाही द्वारा सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।मालूम हो कि सदर थाना स्थित सिपाही बैरक में सुबह सुबह घटी घटना के बाद हड़कंप मच गया।

गोली चलने की आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सिपाही की पहचान भागलपुर जिले के निवासी समीर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से ठीक पहले सिपाही अपनी पत्नी या परिजन से फोन पर बात कर रहा था।
फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है ।उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के पीछे की असली वजह साफ हो सकेगी।

Join us on:

और पढ़ें