नरेंद्र मोदी के सेवा काल का 25 वर्ष पूरा होने पर सांसद ने किया सेवा ज्योति मशाल स्थापित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

विकसित भारत 2047 संकल्प सभा मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

मधुबनी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक सेवा काल के 25 वर्ष आज पूर्ण होने के अवसर पर मधुबनी जिला के सेल टैक्स चौराहा पर सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव के द्वारा सेवा ज्योति मशाल स्थापित किया गया, तथा विकसित भारत 2047 संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, मधुबनी लोकसभा के सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ,विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, सेवा ज्योति यात्रा के जिला संयोजक सह कार्यक्रम प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईंजिनियर चंद्रवीर यादव के द्वारा विकसित भारत 2047 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पत्र पढ़कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ,आम नागरिक को संकल्प करवाया गया। इस अवसर पर मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने कहा की नरेन्द्र मोदी भारत एवं विश्व के पहले ऐसे नेता है जिनका यशस्वी कार्यकाल लगातार 25 वर्षों का रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल मे समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए, उनके जीवन में सकारात्मक विकास के रूप में बदलाव किए हैं। आवास ,बिजली,शौचालय,कोरना के समय में विश्व के सभी देशों को टीका भिजवाकर ,राम मंदिर बनवाकर, धारा 370 हटाकर, पाकिस्तान के बिरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक कर ,ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत के स्वाभिमान को स्थापित किये है। किसान का सम्मान किसान सम्मान निधि ,महिलाओं को धुआ से मुक्ति के लिए गैस, घर घर बिजली, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में सीट बढाकर एवं नए यूनिवर्सिटी खोलकर, ई डब्ल्यू एस के माध्यम से हमारे सवर्ण समाज को लाभ दिलवाकर तथा 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर जो देश की सेवा की है वह ऐतिहासिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया एवं संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रवीर यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन हुआ। कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव, विधान पारषद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत पासवान ,जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, झंझारपुर के जिला अध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, जिला प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, झंझारपुर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नारायण मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित किया गया तथा सेवा ज्योति मशाल यात्रा थाना मोड़ से होते हुए सेल टैक्स चौक जिसका नया नाम सेवा ज्योति चौक के रुप मे नामांकरण किया गया। सेवा ज्योति यात्रा निकाला गया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रंजित यादव ,जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, रंणधीर ठाकुर, मनोज कुमार मून्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर , प्रशांत ठाकुर , प्रमोद सिंह जिला मंत्री संजय महतो , श्रीमती दीप्ति रावत ,जिला आई टी सेल आदित्य झा,दीपक यादव, हीरालाल के साथ ही सभी मंडलों से आए हुए मंडल अध्यक्ष ,मंडल के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष , जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ,महिला ,आम नागरिक ,उपस्थित थें।

Join us on: