बाढ़- आँगनबाड़ी सेविका की लापरवाही से गई मासूम की जान, साँप काटने पर नहीं दिया ध्यान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना पंचायत के पोथमा पर गांव में आंगनवाड़ी में पढ़ने गए एक 5 वर्षीय मासूम की सांप काटने से मौत हो गई, मृतक बच्चे की पहचान टुनटुन महतो के पुत्र इशु कुमार के तौर पर हुई है। परिजनों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि लगभग 11:00 बजे आंगनवाड़ी में भोजन के बाद मासूम चापाकल पर हाथ धोने गया था तभी वहां उसे हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया। मासूम ने इसकी जानकारी आंगनवाड़ी सहायिका को दी लेकिन उसने मासूम को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे पैदल ही घर भेज दिया। आंगनबाड़ी से लगभग 50 मीटर दूर अपने घर बच्चा पैदल ही अकेले आया और घर जाकर उसने अपने मां को सांप काटने की जानकारी दी, आस पड़ोस के कहने पर आनन-फानन में मासूम को लेकर झाड़ फूंक करने बड़हिया लेकर गए, जहां पुजारी ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को लेकर अपने घर पहुंचे जहां से फिर जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज हेतु शेखपुरा में एक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर अपने घर पहुंचे परिजनों का कहना है की मध्य विद्यालय बेढना में ही आंगनबाड़ी संचालित होता है, जिसमें कई शिक्षक और आंगनबाड़ी सहायिका है उसके बावजूद भी मासूम को अस्पताल नहीं ले जाया गया और उसे घर भेज दिया गया और किसी ने भी परिवार को सूचना नहीं दी।
इस मामले को लेकर सीडीपीओ से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उसने फोन नही उठाया।

Join us on: