रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!
दिनदहाड़े गोली मारकर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को दी खुलेआम चुनौती
बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है घायल, गांव- गांव घूम कर प्लास्टिक के सामानों की करता है फेरी
जमुई एक के बाद एक आपराधिक घटना को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस और कानून का थोड़ा भी खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। रात के अंधेरे तो दूर अब दिन के उजाले में भी अपराधी आसानी से घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ी हो रही है। इसी प्रकार गांव- गांव घूम- घूम कर प्लास्टिक का सामान बेचने यानि फेरी करने के दौरान युवक को बुधवार की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल की छिनतई में असफल होने पर उंसके पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। जिससे फेरी करने वाला युवक बेहोशी अवस्था में गिर गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ई- रिक्शा पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक्सरे जांच से गोली पीठ में फंसे होने की पुष्टि हुई। जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अन्य फेरी करने वालों के बीच दहशत फैल गई। सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा घायल का फर्द बयान लेने के बाद अपराधियों की पहचान व तालाश में जुट गई है। घायल युवक की पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक के पुत्र माडू के रूप में हुई है।
घायल के सहयोगी ने बताया कि करीब 08 से 10 लोग महिसौड़ी स्थित किराए के मकान में रहकर गांव- गांव घूम कर फेरी का काम करते हैं। हमेशा की तरह माडू भी प्लास्टिक के सामान की फेरी करने अमरथ, संगथु, हरला होते हुए कुन्दरी गांव पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आया और मोबाइल छिनने लगा, जब माडू ने इसका विरोध किया तो माडू के पीठ में एक गोली करते हुए दोनों बाइक से फरार हो गया। फिलहाल बाइक सवार दोनों अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से गांव- गांव घूमकर फेरी करने वालों के बीच दहशत फैली हुई है, डर का माहौल बना हुआ है।
वाईट –घायल के परिजन




