पटना से अमित कुमार रिपोर्ट!
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज 200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
SSP पटना के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में आज दिनांक 07.10.2026 को पटना जिले में गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
पटना पुलिस का कहना है कि हर बरामद मोबाइल के साथ एक उम्मीद, एक विश्वास और लोगों की मुस्कान वापस लौटी है। इस संबंध में SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
बाइट : कार्तिकेय के. शर्मा, SSP – पटना



