रिपोर्ट – अमित कुमार!
स्मार्ट सांसद का बदहाल शहर… बिहार के हाजीपुर में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ, लेकिन एक घंटे की बारिश में ही पूरा शहर पानी-पानी हो गया और नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खुल गई।
तस्वीरों में देखिए कैसे हाजीपुर की सड़कें झील में तब्दील हो गईं। नाले का पानी सड़क पर बहने लगा। अस्पताल रोड, कचहरी रोड, SDO रोड, गांधी चौक समेत सभी चौक-चौराहे जलजमाव से लबालब भर गए। शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं बचा जहां जलजमाव न हो।
झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद के साफ-सुथरा शहर बनाने के दावों पर पानी फेर दिया है। बड़ा सवाल है कि आखिर कब सुधरेगी हाजीपुर की व्यवस्था।




