रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना पुलिस ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 02 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 12:30 बजे फुलपरास थाना की गश्ती टीम धर्मडिहा गांव फील्ड क्षेत्र में छापामारी कर रही थी। इसी दौरान रामबहादुर कामत के घर के समीप चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही चारों भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य फरार होने मे सफल रहा। पकड़े गए युवक की पहचान करण कुमार कामत,पिता संतोष कामत, गांव धर्मडिहा, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। फरार अभियुक्तों में भवेश कुमार कामत, सुमन कुमार कामत और राहुल कुमार उर्फ मनी शामिल हैं। पकड़े गए युवक के तलाशी लेने पर करण की कमर से एक देशी कट्टा और जींस की जेब से एक कारतूस बरामद किया गया। बरामद देशी कट्टा एवं कारतूस को जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त से पूछता छ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि चारों व्यक्ति अंधराठाढ़ी स्थित इंद्र पूजा मेला घूमने जाने और रास्ते में राहगीरों को हथियार दिखाकर छिनतई व लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। इस संबंध में फुलपरास थाना में कांड संख्या 402/26,, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफल कार्रवाई की जानकारी दीया है। मौके पर फुलपरास थानाध्यक्ष बिक्रम आचार्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से आवस्यक पूछताछ एवं कार्वाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जबकि फरार तीनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। आगे पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस को विधिवत जब्त कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।




