नालंदा- बर्तन दुकान की आड़ में गाँजा बेचने के खेल का खुलासा, गांजे की खेप समेत दुकानदार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्तन की दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। वहीं गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे के रूप में हुई है।दरअसल, करायपरसुराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्तन की दुकान और उसके गोदाम से गांजे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दुकान और गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे को गिरफ्तार कर लिया।मामले को लेकर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: