रिपोर्ट – अमित कुमार!
जेडीयू नेता नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं और दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।
मंत्री श्रवण कुमार ने माना कि इस विवाद से पार्टी की स्थिति असहज हुई है, लेकिन बातचीत पूरी होने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं अनंत सिंह के पटना से रवाना होने के बाद उनके प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मिलने की चर्चा तेज है।
बिहार में बाढ़ से 24 घंटे में 22 लोगों की मौत पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और मुआवजे के लिए लगातार काम कर रही है। छपरा में एयरड्रॉपिंग के दौरान राहत सामग्री गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना को उन्होंने दुखद बताते हुए जांच की बात कही।
बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं दुखद हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है।
बाइट : श्रवण कुमार, मंत्री – बिहार सरकार



