भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!


आरा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत भोजपुर जिला स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन 2 और 3 अक्टूबर को कैथोलिक मिशन स्कूल, आरा में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 बालिका वर्ग में 10, अंडर-17 बालिका वर्ग में 6, अंडर-14 बालक वर्ग में 12, अंडर-17 बालक वर्ग में 10 तथा अंडर-19 बालक वर्ग में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
अंडर-14 बालिका वर्ग में तन्व्या, सृष्टि, आराध्या, करुणा, अनन्या, अदा, सोया, स्तुति, सिजा, अन्वेशा और बाबली का चयन किया गया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में सिया, अमृता, प्रज्ञा, सिमरन, भूमि, साक्षी और आराध्या चयनित हुईं।
इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में अनर्व, भूपेंद्र, अनिश, विराट, शनि, प्रतीक, दिपांशु, आयुष, पृथ्वी, यश, पार्थ और विधान को जगह मिली।
अंडर-17 बालक वर्ग में सत्यम, आशीष, अरनव, हिमांशु, सिद्धू, अर्पित, अमन, प्रतीक, रोशन, प्रणीत, मयंक और ऋषि चयनित हुए।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में अतुल, अविनाश, सत्यम, संजीत, विकास, मोहित, आशीष, राहुल, देवांश, रोहित और अमन का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान मिशन स्कूल के प्राचार्य, बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता, सीनेट सदस्य अजय कुमार तिवारी ‘मुमुमन’, संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ‘हलचल’, राजेश पाण्डेय, कृष्णा सिंह, नीरज कुमार सहित संघ के पदाधिकारी एवं एसजीएफआई के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अंगद शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता पटना तथा बालक वर्ग की प्रतियोगिता सासाराम में आयोजित की जाएगी।

Join us on: