सहरसा- तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का शुभारंभ!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिला परिषद स्थित पाठशाला परिसर में शुक्रवार की शाम भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) सहरसा इकाई की ओर से तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। नाट्योत्सव के पहले दिन भागलपुर इप्टा की ओर से लेखक-निर्देशक रीतेश रंजन के नाटक ‘डार्क लाइफ’ तथा मधुबनी इप्टा की टीम ने लेखक डॉ. बजेश कुमार झा एवं निर्देशक रंजीत राय के नाटक ‘महाभारत एक्सटेंशन’ का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। इस दौरान सहरसा इप्टा की ओर से नृत्य एवं बिहार गौरव गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं सारिका सिंह एवं वैष्णवी सिंह ने सामा-चकेवा लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र में प्रो. तरुण कुमार ने कला और संस्कृति को सामाजिक न्याय, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मानवीय गरिमा से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Join us on: