रिपोर्ट- रवि शंकर कुमार!
शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव के पास नोनीमा नदी के किनारे बोरे में बंद 25 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी का शव मिला। मृतका की पहचान तेउस गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में की गई है, जिसकी शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी मृतका के परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और 6 लाख रुपये तथा दहेज की मांग को लेकर घरेलू विवाद के चलते पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा महिला की निर्मम हत्या की गई है प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस ब्लाइंड केस के खुलासे के लिए एसआईटी टीम डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद ली गई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति, देवर और ससुर-इन तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच-कर रही है!



