रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
बांका का ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती से अभद्रता, गाली-गलौज, धमकी और जबरन रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। तीन जून की घटना का वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद बौंसी पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने दो दोस्तों के साथ मंदार घूमने गई थी। इसी दौरान अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार ने कथित रूप से युवती का हाथ पकड़कर बदसलूकी की और धमकी दी। आरोप है कि अब्दुल्ला ने युवती के दोस्त से अपने खाते में ₹1,500 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।
मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज कर BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) तथा IT Act की धारा 66E और 67A के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बाइट… बांका एस पी अमितेश कुमार



