स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का पैसा रोक कर, अदानी को मुफ्त में जमीन दे रही है सरकार – सुधाकर सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और SIR को लेकर RJD सांसद सुधाकर सिंह का सरकार पर बड़ा हमला

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का पैसा रोक रही सरकार, अदानी को मुफ्त में जमीन दे रही है – सुधाकर सिंह

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हर साल सवा लाख से अधिक छात्र बिहार से बाहर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। यह योजना इसलिए लाई गई थी क्योंकि बिहार में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी पढ़ाई के लिए अच्छे विश्वविद्यालय नहीं हैं। अब सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के पैसे रिलीज नहीं कर रही है जिसके कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं और परीक्षा दे भी दी तो रिजल्ट रोक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अदानी को छह सौ से सात सौ करोड़ की जमीन मुफ्त में दे रही है और लगभग सभी सड़कों से टोल वसूल रही है लेकिन छात्रों के पैसे नहीं दे रही। जो युवा पढ़ लिखकर देश और राज्य को आगे ले जाते हैं वे अब आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। सरकार बकाया राशि जल्द जारी करे नहीं तो साफ कहे कि पैसे नहीं हैं।

SIR को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन डाला लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोकतंत्र की हत्या के लिए जितना दोषी ज्ञानेश कुमार हैं उतना ही सुप्रीम कोर्ट भी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन होगा, यह लड़ाई संसद में नहीं सड़कों पर होगी।

वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि जब तक कुंदन कृष्णन जैसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी और माफियाओं के गठजोड़ को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। जमुई पीड़िता के परिवार की बिना ब्लर की हुई फोटो मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी पर भी एफआईआर होनी चाहिए।

Join us on: