समस्तीपुर-आवास योजना की ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल से किया हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के भुसवर पंचायत में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित ग्राम सभा में जमकर हंगामा हो गया।

आम सभा की अध्यक्षता मुखिया रंजीत कुमार महतो कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने आवास सूची में नाम जोड़ने के बदले रुपए लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि आवास सहायक शंभू पंडित द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर महिला का आवास सहायक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने शंभू पंडित का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की।

सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को रोकने की कोशिश की। सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस आवास सहायक को अपने साथ ले गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Join us on: