जमुई – चोरों में शटर तोड़कर आभूषण दुकान किया साफ, लगभग 14 लाख के आभूषण की चोरी!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार

जितेंद्र ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर बेखौफ चोरों ने नगद समेत 13 लाख 95 हज़ार के जेवरात की कर ली चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए चोर, घटना स्थल से खंती और चप्पल बरामदः

जमुई लखिसराय मुख्य मार्ग पर मनिअड्डा में अवस्थित जितेंद ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों नगद समेत 13 लाख 95 हज़ार रुपए के चोरी की घटना ने एक बार भी पुलिस की सुरक्षा और गश्ती पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। दुकान संचालक जितेंद राम को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दुकान से खंती और चप्पल बरामद किया गया है। साथ ही दुकान के पीछे झाड़ी में जेवरात के खाली डब्बे और प्लास्टिक फेंका हुआ पाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित दुकान संचालक जितेंद राम ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त चोर पर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि चोर ने पहले ग्रिल के ताला को तोड़ा फिर खंती से दुकान के शटर को एक ओर से कबाड़ कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है, चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया, दुकान के सभी डोर और लॉकर को बारी- बारी से तोड़कर सारे आभूषणों की चोरी कर ली और सारे सामान को बिखेर दिया। इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने में अनुमानित एक घंटा का तो समय लगा ही होगा, लेकिन इसकी भनक न स्थानीय लोगों को हुई और न ही गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी को हुई। मुख्य मार्ग पर यह घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़ित दुकान संचालक ख़ैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी जितेंद राम ने बताया कि वे मनिअड्डा में करीब चार वर्षों से ज्वेलर्स की दुकान चला रहे हैं। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात भी दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार की सुबह घटना की जानकारी दी। जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर खंती से चांड़ कर तोड़ दिया गया है और दुकान में रखे एक लाख 95 हज़ार रुपया नगद और सोने चांदी के आभूषण समेत करीब 13 लाख 95 हज़ार रुपए के सामानों की चोरी कर ली गई है। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी चोर लेकर चले गए हैं। फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है और चोर की तालाश कर रही है।

बाइट– पीड़ित दुकानदार, जितेंद्र राम

Join us on: