ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को 54.945 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के बिस्फी डीह का श्रवण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब धंधेबाज को शराब के बड़े भंडारण कर उसे खपाने के आरोप मे पकड़ा गया।
बिस्फी थाना पुलिस ने प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्रवाई के लिए एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करते हुए ये सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को विदेशी शराब के साथ थाना लाया। जहां पकड़े गए शराब कारोबारी से आवस्यक पूछताछ करते हुए उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं शराबबंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

Join us on: