कटिहार- स्मैक की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार अनुमानित कीमत ₹5 करोड़!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

: कटिहार में एक्साइज विभाग को मादक पदार्थो के तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं । एक्साइज विभाग पश्चिम बंगाल की उत्तरी दिनाजपुर जिले के सीमा से सटे कटिहार के किरौरा रेलवे फाटक के समय ₹ 5 करोड़ के स्मैक की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं । जप्त स्मैक का वजन करीब पाँच किलोग्राम बताया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद बशीर आलम पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र का बताया जाता हैं । एक्साइज विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को बलरामपुर थाना पुलिस को सौंप पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं ।

बताया जाता हैं कि एक्साइज विभाग को यह कामयाबी तब हाथ लगी जब उत्पाद विभाग की टीम अपने रूटीन गश्ती अभियान पर थी कि इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बंगाल की ओर से स्मैक की एक बड़ी खेप गुजरने वाली हैं । एक्साइज विभाग ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है ।

Join us on: