रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
शिव मंदिर में शर्मनाक हरकत, पत्थरबाजी के बाद शिवलिंग के पास किया पेशाब, CCTV में कैद पूरी करतूत
मंदिर में पत्थर बरसाए, फिर की आपत्तिजनक हरकत, नालंदा की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश
एंकर, नालंदा से इस वक्त की बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। बिहार थाना क्षेत्र के टाउन स्कूल के पास स्थित एक शिव मंदिर में कुछ नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर पत्थरबाजी और आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
मंदिर की देखरेख करने वाले सूरज कुमार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो परिसर में ईंट-पत्थर बिखरे मिले। उन्होंने मंदिर को साफ कराया, लेकिन बाद में CCTV फुटेज देखने पर कथित घटना सामने आई। फुटेज में कुछ लड़के मंदिर परिसर में पत्थर फेंकते और शिवलिंग के पास आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर गाली-गलौज की आवाज भी सुनाई देने की बात कही गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर संबंधित लड़कों की पहचान कर उनके घर जाकर पूछताछ की। वहीं, नालंदा एसपी हृदय कांत ने लोगों से शांति बनाए रखने और मामले को राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोषियों और बच्चों को उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



