रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
बिहार के गया जिले के बोधगया में एक होटल संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित होटल संचालक अनीकेत कुमार ने आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम कुछ युवक होटल पहुंचे और उन्हें जरूरी काम का बहाना बनाकर बाहर बुलाया।
आरोप है कि बाहर आते ही बदमाशों ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने कथित तौर पर फिरौती वसूलने की धमकी भी दी।
हालांकि, होटल कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने और शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह कुछ आरोपियों को पहचानता है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।
घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है, जिसे पुलिस के लिए अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
बाईट – अनिकेत कुमार
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया




