रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस, एसटीएफ व साहरघाट थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। “डी” समवाय, गंगौर के द्वारा सीमांत क्षेत्र ग्राम राइमा सीमा स्तंभ 291/14 से लगभग साढ़े छः किलोमीटर में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान चार पैकेटों में पैक कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किए गए है। मौके से एक मोबाइल फोन, भारतीय मुद्रा ₹300 तथा एक आधार कार्ड को जब्त करते हुए कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान गांव राइमा, थाना साहरघाट, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है। पकड़े गए तस्कर से प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया है कि बरामद मादक पदार्थ नेपाल से लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर आपूर्ति के लिए रखी गई थी। तस्करी नेटवर्क और आपूर्ति चैन की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है। बरामद सामान और गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम सहित आवश्यक वैधानिक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी को आगे विधि संवत कार्रवाई हेतु साहरघाट थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संयुक्त अभियान की सफलता में शामिल एसएसबी और बिहार पुलिस सहित एसटीएफ व साहरघाट थाना पुलिस की समन्वित तैयारियों व सतर्कता का परिणाम बताया गया है।




