समस्तीपुर से अरविंद कुमार :-
समस्तीपुर के मुफसिल थाना क्षेत्र मे पु०अ०नि० राहुल कुमार कोरबद्धा रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग के क्रम होंडा कंपनी का अमेज कार चांदनी चौक की ओर से आई जिसे बल के सहयोग से रोका गया। जिस पर आगे व पीछे पंजीयन नं0 BR06DG3085 का नम्बर प्लेट लगा हुआ था। इसके पश्चात् उक्त वाहन का भौतिक सत्यापन हेतु इंजन एवं चेचिस नं० को देखा गया तो इंजन एवं चेचिस नं० घिसा हुआ पाया गया। जब चालक से कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो चालक के पास कोई कागजात नही था। उक्त गाड़ी नं० का सत्यापन किया गया तो यह पाया गया कि उक्त गाड़ी ममता कुमारी जो कि वैशाली की है उनके नाम से पाया गया। ममता कुमारी से संपर्क करने पर पाया गया कि उक्त गाड़ी उनके घर पर लगा हुआ है इससे यह प्रतित होता है कि गाड़ी नं० बदलकर इंजन एवं चेचिस नं० घिसा हुआ गलत काम के लिए प्रयोग कर रहे थे तदोपरांत ड्राइवर के कथनानुसार गाड़ी के यथाकथित मालिक 01. राहुल कुमार पे०-अशोक साहू सा०-सोहमा थाना-बिथान जिला-समस्तीपुर तथा ड्राइवर 02. विक्की कुमार पे०-विजय सिंह सा०-मोहम्मदपुर क्वारी थाना-वैनी जिला-समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया एवं उनके द्वारा स्वीकार किया गया कि करीब 06 माह से गाड़ी नं० बदलकर इंजन एवं चेचिस नं० घिस कर प्रयोग कर रहे थे गलत कार्य के लिए। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अग्रतर अनुसंधान जारी है!




