रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित कोशी बराज से बुधवार शाम 6 बजे 1,91,260 क्यूसेक पानी का कुल डिस्चार्ज दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मुख्य धारा (डाउन स्ट्रीम) से 1,87,560 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पूर्वी कोशी मुख्य नहर (ईकेएमसी) में पानी का प्रवाह शून्य रहा। वहीं पश्चिमी कोशी मुख्य नहर (डब्ल्यूकेएमसी) में 3,700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
नेपाल के बराह क्षेत्र में कोसी नदी का कुल जलस्तर 1,37,375 क्यूसेक रहा। कोसी नदी के जलस्तर में उठाव चढाव जारी रहा। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर तटबंध और स्पर की निगरानी की जा रही है और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जल संसाधन विभाग द्वारा जल प्रवाह की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।




