आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने बीसीए सेमेस्टर-6 (सत्र 2023-26) के विद्यार्थियों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं ₹200 विलंब शुल्क के साथ 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी परीक्षा में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किए जाने की संभावना जताई है।




