संवाददाता :- विकास कुमार!
रेटीना जांच, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और लेजर उपचार समेत अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध, कोसी क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ
सहरसा में आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। शहर के पूर्व बाजार स्थित विद्यापति नगर में महावीर नेत्रालय का शुभारंभ किया गया, जहां अब अत्याधुनिक मशीनों से आंखों की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी।
समाजसेवी विनोद कुमार, प्रमोद कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से महावीर नेत्रालय का उद्घाटन किया। अस्पताल में रेटिना जांच, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ओसीटी जांच, ग्रीन लेजर और इंट्राविट्रियल इंजेक्शन सहित आधुनिक नेत्र चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अब सहरसा और कोसी क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से नियमित नेत्र जांच कराने की अपील की। अस्पताल सप्ताह के सभी कार्य दिवसों के साथ रविवार को भी मरीजों के लिए खुला रहेगा।
BYTE :- नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार




