पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार की राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और विभिन्न दलों के जिला अध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वीओ:
मुख्यमंत्री आवास, लोक सेवक आवास (1 अणे मार्ग) पर एनडीए की हाई लेवल बैठक बुलाई गई है।
बैठक में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इसके अलावा भाजपा, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने, संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
हाल के दिनों में सरकार से जुड़े कई मुद्दों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज रही हैं। इन्हीं परिस्थितियों के बीच बुलाई गई इस बैठक को अहम माना जा रहा है। हालांकि एनडीए नेताओं का कहना है कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और संगठन तथा सरकार मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं।
कहा कि एनडीए के भीतर सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि यह नियमित समन्वय बैठक है, जिसमें सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है।




