धीरज शर्मा की रिपोर्ट
आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन!
भागलपुर। आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संगीता तिवारी ,अनुराधा खेतान एवं दीपा कुमारी ने किया दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां ही होती है। अभिभावक और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में माताओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता ,सलाद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला अभिभाविका उत्साह से शामिल हुई और कार्यक्रम सराहा। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य ने अनंत कुमार सिन्हा ने मातृशक्ति को धन्यवाद दिया।




