अज्ञात महिला का कराया दाह संस्कार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

अज्ञात मृतक वृद्ध महिला का भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भागलपुर एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने निस्वार्थ कराया दाह संस्कार!

24 दिसंबर को स्थानीय गोलाघाट रोड भागलपुर में बेशुद्ध पडे़ महिला वृद्ध को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भागलपुर एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में निस्वार्थ सामाजिक दायित्व का निर्वहन स्वरूप इलाज के लिए कराया था भर्ती । उक्त मामले में इलाजरत संबंधित अज्ञात वृद्ध महिला की अंतता देहांत हो गया । उक्त वृद्ध मृतक महिला को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भागलपुर एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग ने अपने नेतृत्व में कराया अंतिम दाह संस्कार। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर के प्रभारी मनोज कुमार पांडे हमेशा से ऐसे मामलों में बढ़-चढ़कर प्रमुखता से अपनी भागीदारी लंबे समय से निभाते आए हैं, उनके कुशल नेतृत्व में उक्त अज्ञात वृद्ध मृतक महिला का विधि पूर्ण निस्वार्थ निसंकोच निसंदेह संस्कार संपन्न किया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग बिहार युथ सेल अध्यक्ष सह मास्टर ट्रेनर एवं स्वयंसेवक भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भागलपुर रवि कुमार ने बताया कि हम लोगों ने संयुक्त प्रयास से बीते सप्ताह स्थानीय गोलाघाट सड़क पड़े मुक्त बेसुध महिला को स्थानीय लोगों की सूचना पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था परंतु अतंतः उक्त महिला का देहांत हो गया। सहारा वृद्धाश्रम के केयर टेकर राज नारायण पंडित, इंद्रजीत कुमार ,अधीक्षक रोहित कुमार भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। विदित हो कि सहारा वृद्धाश्रम भागलपुर के नेतृत्व में ही लगातार पांच दिनों से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मे उक्त बेशुद्ध अज्ञात वृद्ध महिला की देखरेख की जा रही थी।

Join us on:

Leave a Comment