विकास कुमार – धनबाद।
जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला जामाडोबा रोड स्तिथ दो दुकानों को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। दोनों दुकानों से पांच हज़ार नगद के अलावे हज़ारों रुपये के सामान चोर अपने साथ लेकर चले गए।
फुशबंग्ला जामाडोबा रोड पर स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान और एक वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की है। रोशन स्टार मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान से लगभग 45 हज़ार की और जय हिंद वेल्डिंग दुकान से करीब 30 से 40 हज़ार के सामानों की चोरी हो गयी है।
भुक्तभोगी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग के संचालक शकील अंसारी और वेल्डिंग दुकानदार मंजूर अंसारी ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। वही उन्होंने आगे बताया कि शाम होते ही यहाँ शराबियों का जमावड़ा लग जाता है।वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




