प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में केशावे उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में 10 वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में केशावे उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में 10वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पुरे धुम धाम से मनाया गया। मटिहानी विधानसभा के निवर्तमान विधायक एवं उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा मानव के लिए एक बहुत बड़ी पुंजी है इसे जितना सीचेंगे उतना इसमें निखार आएगी इसलिए आधी रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा जरूर देना चाहिए शिक्षा वह हथियार है जो अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा ओ देश मेरे छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कव्वाली और रंग बिरंगी सभ्यता को दर्शाई गई। बच्चों के द्वारा नृत्य और संगीत पेश किया गया जिसे उपस्थित अभिभावकों सराहना की।




